श्रमिक आंदोलन: हड़ताल का पैसा और साप्ताहिक अवकाश का पेमेंट देने की मांग:-

कबीरधामः कवर्धा में भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले श्रमिकों ने टुल डाउन का प्रथम दिवस मनाया, जिसमें उन्होंने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की हैं।
श्रमिकों की प्रमुख मांगें हैं:-
सीजनल श्रमिकों की वापसी: सीनियारिटी के आधार पर 2017-18 वाले श्रमिकों को पहले प्राथमिकता दी जाए।
साप्ताहिक अवकाश का पेमेंट: श्रमिकों का साप्ताहिक अवकाश (रेस्ट) का पेमेंट जो पूर्व समय से बनता आ रहा था, उसे पुनः लागू किया जाए।
फिक्स पेमेंट में बढ़ोतरी: फिक्स पेमेंट वालों का वेतन 18000 होना चाहिए, जो अभी 16500 है, उसमें 1500 रुपये की बढ़ोतरी की जाए।
हड़ताल का पैसा: हड़ताल का पैसा 1 वर्ष से अधिक हो गया है, अभी तक नहीं दिया गया है, इसे तुरंत जारी किया जाए।
श्रमिकों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
रिपोर्टर – विकास सोनी
