जिलाधिकारी ने रैन बसेरे का किया निरीक्षण, जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल:-

कन्नौज: जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए नगर क्षेत्र स्थित शासन संचालित रैन बसेरे का निरीक्षण किया। उन्होंने रैन बसेरे में ठहरे असहाय और निराश्रित लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।
जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल, दिए जरूरी निर्देशः-

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निराश्रित व्यक्तियों को समय से कंबल, स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बिस्तर और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने रैन बसेरे में साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
ठंड से बचाव के लिए प्रशासन की पहलः-

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण असुविधा का शिकार न हो, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह संवेदनशील और प्रतिबद्ध है। उन्होंने निर्देश दिए कि सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर रह रहे असहाय लोगों को चिन्हित कर शासन संचालित रैन बसेरों तक पहुंचाया जाए।
रिपोर्टर – प्रभाष चंद्र
