कन्नौज में बोर्ड परीक्षा-2026 को नकलविहीन कराने के लिए डीएम की सख्त हिदायत…

राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा सभागार में अधिकारियों संग समीक्षा बैठक, नकल पर होगी सख्त कार्रवाई:-

कन्नौजः जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के सभागार में बोर्ड परीक्षा-2026 को शुचितापूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराने हेतु केंद्र व्यवस्थापकों, वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों, स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की।

96 परीक्षा केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षाः-

उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 96 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक दो पालियों—प्रथम पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक—आयोजित होगी। हाईस्कूल के 25,058 और इंटरमीडिएट के 22,447 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

डीएम ने अधिकारियों को परीक्षा से एक घंटा पूर्व केंद्र पर पहुंचने के निर्देशः-

डीएम ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी परीक्षा से एक घंटा पूर्व केंद्र पर पहुंचें। प्रश्नपत्र व उत्तरपुस्तिकाओं की सुरक्षा, स्ट्रांग रूम की निगरानी तथा पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों से मॉनिटर की जाएगी। परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।

नकल या पेपर लीक पर कठोर दंड, जुर्माना और कारावासः-

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम, 2024 के तहत नकल या पेपर लीक पर कठोर दंड, जुर्माना और कारावास का प्रावधान है। डीएम ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। बैठक में केंद्र व्यवस्थापकों, वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों, स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेटों सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – प्रभाष चन्द्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD