कानपुर में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन का विशाल सदस्यता अभियान सम्पन्न…

महिला शोषण और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्य कर रहा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन:-

कानपुर: दादानगर में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के विस्तार को लेकर कानपुर नगर में एक विशाल सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष मिश्रा, प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव यादव, युवा प्रकोष्ठ से संजीव शास्त्री तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी चंद्रभूषण सिंह ने संगठन के उद्देश्यों और कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

8 लाख से अधिक कार्यकर्ता जुड़ेः-

राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश यादव ने बताया कि संगठन देश के लगभग 24 राज्यों में सक्रिय है और इससे 8 लाख से अधिक कार्यकर्ता जुड़े हुए हैं। संगठन महिला शोषण, रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्य कर रहा है तथा पीड़ितों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने में सहयोग करता है।

सदस्यता अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रियंका सिंह और महिला मंडल अध्यक्ष तूलिका सहित महिला सदस्यों ने भी लोगों को संगठन से जुड़ने के लिए जागरूक किया।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगः-

कार्यक्रम में राजीव यादव, रोहित कटिहार, शकुंतला कुंडे, गुड्डी देवी, किरण साहू, एकता देवी, रेनू देवी, अभिषेक गुप्ता, ममता कुमारी, अनिल चौहान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – प्रतिक्षा सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD