फूलों की होली व महारास का भव्य आयोजन….

पटेल आदर्श उच्च माध्यमिक विद्या निकेतन में फागोत्सव का आयोजन:-

केकड़ी: पटेल आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में आज फागोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध गायक कलाकार संजय अग्रवाल, विशिष्ठ अतिथि प्रबन्ध समिति सह सचिव राधा माहेश्वरी, विशिष्ठ अतिथि ममता विजय, अध्यक्षता प्रबंध समिति सह सचिव शशि विजय व प्रबन्ध समिति अध्यक्ष बिरदी चंद वैष्णव ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे व श्री राधा कृष्ण चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके की गई। विशिष्ठ अतिथि राधा माहेश्वरी ने अपने उद्बोधन में सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फागोत्सव फाल्गुन माह में होली के अवसर पर मनाया जाने वाला एक रंगारंग सांस्कृतिक और भक्तिपूर्ण उत्सव है।

फाग महोत्सव में भैया बहिनों ने फाग गीतों और भजनों पर मनमोहक नृत्य पेश किए। कार्यक्रम में बहिन कोमल नायक एवं समूह ने रण छोड़ रंगीला, पूर्वी शर्मा एवं समूह ने रंग मत डाले रे सांवरिया गाने पर सामूहिक नृत्य व भैया कौशिक सैन एवं समूह ने वृंदावन में उड़े रे गुलाल भजन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध गायक संजय अग्रवाल ने ‘रंग मत डाले रे सांवरिया’ ‘सब कुछ तेरा सांवरिया सेठ मेरा कुछ भी नहीं’ हो के शाम की दीवानी राधा रानी नाचे’ भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही शशि विजय ने भैया बहिनों को होली के त्यौहार के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व से अवगत कराया गया व सुंदर भजन ‘रंग डालो ना डालो बीच बाजार श्याम में तो मर जाऊंगी’ प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर प्रबन्ध समिति कोषाध्यक्ष महावीर प्रसाद पारीक, सदस्य डॉ. पवन सिंघल, अभिभावक व सभी आचार्य दीदी उपस्थित थे। मंच संचालन आचार्य राहुल कुमार साहू ने किया।

रिपोर्टर – पवन राठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD