बूथ 145 के कार्यालय “दीनदयाल समता स्थली” केशव मार्ग, सेक्टर 8 कुरुक्षेत्र में स्थापना दिवस के अवसर पर दीप उत्सव मनाया:-

हरियाणा: भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के थानेश्वर विधानसभा के बूथ क्रमांक 145 की कार्य समिति के सदस्यों ने बहुत ही हर्षोल्लास से दीपों को जगाकर स्थापना दिवस मनाया ।। इस अवसर पर डॉ ऋषिपाल मथाना ने बताया कि जैसे एक दीपक अंधियारे को समाप्त करके हमें प्रकाशित करता है इसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी ने भी भारत की जनता को भ्रष्टाचार, वैभवाचार, दूराचार से निकालकर पिछले 12 वर्षों से एक सूशासन देकर गरीब, किसान, महिला, युवा के जीवन को प्रकाशित किया है।
डॉक्टर मथाना ने बताया की बूथ 145 अपने कार्यों के कारण हरियाणा के 20629 बूथ में तो आदर्श बूथ बन गया है, लेकिन अपनी बूथ की कार्य समिति यह प्रयास करेगी कि आने वाले समय में यह बूथ देश का नंबर वन बूथ हो, और इस बूथ पर किए जाने वाले नए-नए प्रयोग अन्य बूथों पर शुरू हो।
भाजपा कार्यालय, गीता कमल में भी जाकर भाजपा के ध्वज के पास दीपक जगाए और सभी को बधाई व शुभकामनाएं दीः-

डाॅ मथाना ने बताया कि भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के अनुसार हम दीपक जगा कर अपने भारतीय उत्सव एवं त्यौहार मनाते हैं, भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी का स्थापना दिवस भी एक बहुत बड़ा उत्सव है पार्टी की नियत और नीतियों के कारण आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना है और लोगों का दिन प्रतिदिन भाजपा की कार्यशैली में विश्वास बढ़ता जा रहा है क्योंकि भाजपा एक ऐसे भारत का निर्माण करने को प्रतिबद्ध है जो सुदृढ़, समृद्ध तथा स्वावलंबी भारत हो और जिसका दृष्टिकोण आधुनिक, प्रगतिशील तथा प्रबुद्ध हो और जो प्राचीन भारतीय संस्कृति तथा मूल्यों से सगर्व प्रेरणा लेता हो और भारत को विश्व में इतना शक्तिशाली देश बनाना है ताकि अंतरराष्ट्रीय व्यवस्थाओं को ठीक करने में और विश्व में शांति स्थापित करने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका हो।
इस अवसर पर भाजपा कार्यालय के कार्यकर्ता उपस्थित रहेः-

इस अवसर पर रामफल सहारण, श्यामलाल, जयप्रकाश शास्त्री, पंकज बंसल, रविंद्र सचदेवा, देशराज ,मोहित कक्कड़, संदीप यादव, अंग्रेज सिंह, हरीदत्त शर्मा, विनोद शर्मा, सुखविंदर सिंह, जोगिंदर सिंह, बी एल अरोड़ा, संदीप यादव ,नरेंद्र चौधरी ,सुशील चित्रा, सूरज प्रकाश भारद्वाज, मनप्रीत सिंह, इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – अरविंदमोहन शर्मा
