1968 में बने प्राचीन मंदिर की जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम, SDM की सूझबूझ से टला बड़ा बवाल:-

लखीमपुर खीरी: गोला कोतवाली क्षेत्र के पिपरिया गांव में स्थित एक प्राचीन मंदिर की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि इस मंदिर का निर्माण नागा साधुओं द्वारा वर्ष 1968 में कराया गया था और क्षेत्र में इस मंदिर की काफी धार्मिक आस्था और महत्ता मानी जाती है।

जानकारी के अनुसार कुछ अराजक तत्व मंदिर की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। मौके पर गोला कोतवाल और नायब तहसीलदार की मौजूदगी में सैकड़ों ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया था।

इसी बीच SDM प्रतिक्षा त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचीं और उन्होंने बेहद सूझबूझ के साथ दोनों पक्षों को समझाया। उनकी समझाइश और प्रशासन की मुस्तैदी से हालात पर काबू पा लिया गया और संभावित बड़ा बवाल टल गया। प्रशासन की तत्पर कार्रवाई और SDM की सूझबूझ की इलाके में चारों तरफ सराहना हो रही है।
रिपोर्टर – शैलेन्द्र बाजपेई
