गोला नगर में गूंजा ‘गौ सम्मान’ का नारा, साध्वी राधिका गोपाल के आगमन से गोरक्षकों में जोश:-

लखीमपुर खीरी: गोला नगर में गौ सम्मान आवाहन अभियान को तेज़ गति देते हुए साध्वी राधिका गोपाल का भव्य आगमन हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में गोरक्षक और गौभक्त मौजूद रहे। कार्यक्रम में गौ संरक्षण को लेकर जोश और उत्साह साफ दिखाई दिया।
गौ माता की रक्षा के लिए देशव्यापी आंदोलन का ऐलानः-

साध्वी राधिका गोपाल ने अपने संबोधन में कहा कि गौ माता की रक्षा और सम्मान के लिए पूरे देश में जनजागरण आवश्यक है। इसी क्रम में उन्होंने घोषणा की कि 27 तारीख को पूरे देश में गाय को केंद्र में रखकर सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर देशव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगणः-

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शैलेंद्र बाजपेयी, अवनीश मिश्रा, डॉ. सचिन पांडे, अनमोल अवस्थी, प्रमोद गुप्ता, आदर्श शुक्ला और एडवोकेट सविता भाटी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। गौ संरक्षण के समर्थन में उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर सरकार से गौ माता के संरक्षण के लिए कठोर कानून बनाने की मांग की और आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
रिपोर्टर – शैलेन्द्र बाजपेई
