लखनऊ में अपना दल (एस) की मासिक समीक्षा बैठक…

अपना दल (एस) की बैठक, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दिए सशक्त करने के निर्देश:-

लखनऊ: अपना दल (एस) की मासिक संगठनात्मक समीक्षा बैठक लखनऊ में उत्साहपूर्ण और गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में बरेली परिक्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दानिश जीशान खान के नेतृत्व में मीरानपुर कटरा सहित बरेली मंडल के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना और जमीनी स्तर पर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाना रहा।

संगठन और चुनावी रणनीति पर जोर:-

बैठक का आयोजन पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के कार्यालय में किया गया। इस दौरान बूथ स्तर की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं के सुझावों को भी गंभीरता से सुना गया।

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दिए सशक्त करने के निर्देश:-

बैठक के बाद आयोजित प्रीतिभोज कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल से शिष्टाचार भेंट हुई। इस दौरान आगामी चुनावों के दृष्टिगत कटरा नगर पंचायत सीट को लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष दानिश जीशान खान से महत्वपूर्ण राजनीतिक चर्चा की गई। केंद्रीय मंत्री ने संगठन को समय रहते सशक्त करने के निर्देश दिए।

अनुप्रिया पटेल ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। दानिश जीशान खान ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनता से संवाद बढ़ाने की अपील की। बैठक से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला।

रिपोर्टर –  पप्पू अंसारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD