मिर्जापुर में मिलावटी खोवा जब्त, कार्रवाई तेज….

चुनार खोवा मंडी में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 कुंटल मिलावटी खोवा जब्त:-

मिर्जापुर: जनपद के चुनार क्षेत्र स्थित खोवा मंडी में खाद्य विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी कर दी। त्योहारों के मद्देनजर चलाए जा रहे। विशेष अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में संदिग्ध व मिलावटी खोवा बरामद किया गया। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि खोवा निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं था और उसमें मिलावट की आशंका है।

टीम ने मौके पर ही सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। कार्रवाई के दौरान लगभग 10 कुंटल से अधिक मिलावटी खोवा जब्त किया गया। प्रशासन की मौजूदगी में बरामद खोवे को जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदकर नष्ट कर दिया गया, ताकि वह बाजार में दोबारा न पहुंच सके।

मिलावटखोरों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनीः-

अधिकारियों ने संबंधित व्यापारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। खाद्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी मिलावटी या संदिग्ध खाद्य पदार्थों की बिक्री की सूचना मिले तो तुरंत संबंधित विभाग को अवगत कराएं।

रिपोर्टर – प्रतिक्षा सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD