प्रधानमंत्री और मंत्रियों के इस्तीफे के बाद भी नेपाल में हिंसक आंदोलन जारी, संविधान संशोधन और शासन सुधार की मांगः-

नेपालः जेन-जी (Gen Z) के सरकार विरोधी हिंसक आंदोलन के बीच सरकार गिर गई और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, कृषि मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री समेत पांच मंत्रियों को इस्तीफा देना पड़ा। प्रधानमंत्री और मंत्रियों के इस्तीफे से देश में राजनीतिक संकट और गहरा गया है। इस आंदोलन में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार को जेनरेशन ज़ेड (Gen Z) प्रदर्शनकारियों के सामने हार माननी पड़ी। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया है। अब, जेनरेशन ज़ेड के प्रदर्शनकारियों ने कई राजनीतिक और सामाजिक माँगें रखी हैं। इन माँगों में संविधान का पुनर्लेखन या संशोधन, शासन में व्यापक सुधार और पिछले तीन दशकों में राजनेताओं द्वारा लूटी गई संपत्ति की जाँच शामिल है।
![]()
आंदोलन के दौरान यह घोषणा की गई थी कि विरोध प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वाले सभी लोगों को आधिकारिक तौर पर शहीद का दर्जा दिया जाएगा और उनके परिवारों को राजकीय सम्मान, आदर और राहत दी जाएगी। आयोजकों ने बेरोजगारी से निपटने, प्रवासन पर अंकुश लगाने और सामाजिक अन्याय को दूर करने के लिए विशेष कार्यक्रमों का भी वादा किया है।
प्रदर्शनकारियों की मांगें:-

- संविधान संशोधनः प्रदर्शनकारियों ने संविधान को फिर से लिखने या संशोधन करने की मांग की है, जिसमें नागरिकों, विशेषज्ञों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो।
- शासन में सुधारः प्रदर्शनकारियों ने शासन में व्यापक सुधार की मांग की है, जिसमें पिछले तीन दशकों में राजनेताओं की ओर से लूटी गई संपत्तियों की जांच शामिल है।
- बेरोजगारी और पलायनः आयोजकों ने बेरोजगारी से निपटने, पलायन पर अंकुश लगाने और सामाजिक अन्याय को दूर करने के लिए विशेष कार्यक्रमों का वादा किया है।
सरकार की प्रतिक्रिया:-
- प्रधानमंत्री का इस्तीफा: प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
- मंत्रियों के इस्तीफे: कृषि मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री समेत पांच मंत्रियों ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।-
- सेना की तैनाती: सेना ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है और काठमांडू और अन्य शहरों में तैनात है।
- राष्ट्रपति और सेना प्रमुख की अपील: राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल और सेना प्रमुख अशोक राज सिगदेल ने आंदोलनकारियों से संयम बरतने और वार्ता के लिए आगे आने की अपील की है।
प्रदर्शनकारियों के एक बयान में कहाः-
प्रदर्शनकारियों की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “यह आंदोलन किसी पार्टी या व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि एक पूरी पीढ़ी और देश के भविष्य के लिए है। शांति ज़रूरी है, लेकिन यह एक नई राजनीतिक व्यवस्था की नींव पर ही संभव है।समूह ने आशा व्यक्त की कि राष्ट्रपति और नेपाल सेना उनके प्रस्तावों को सकारात्मक रूप से क्रियान्वित करेंगे।
आंदोलन के दौरान हुई हिंसा:-

