रिजिजू का बयान, देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा…

केंद्र सरकार ने लॉकडाउन पर दी सफाई, रिजिजू बोले- हालात काबू में:-

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा। उन्होंने संसद के बाहर कहा- हालात काबू में हैं। पीएम मोदी खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। दरअसल पीएम ने लोकसभा में चार दिन पहले कहा था- आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेने वाला है। टीम इंडिया की तरह काम करना होगा। इसमें राज्यों का सहयोग जरूरी है।

पेट्रोलियम मंत्री का बयान, लॉकडाउन की खबरें झूठीः-

वहीं पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी कहा कि लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफवाहें पूरी तरह गलत हैं। मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ कि सरकार का ऐसा कोई प्रपोजल नहीं है।

किरेन रिजिजू बोले- लॉकडाउन नहीं, पीएम मोदी कर रहे हैं मॉनिटरिंग:-

पीएम ने चार दिन पहले संसद में कहा था कि इस युद्ध के कारण दुनिया में जो कठिन हालात बने हैं, उनका प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की आशंका है। इसलिए हमें तैयार रहना होगा। हम कोरोना के समय भी एकजुटता से ऐसी चुनौतियों का सामना कर चुके हैं।
पीएम ने साफ तौर पर कहा था कि पैनिक नहीं होना है। जमाखोरियों को चेतावनी दी है। राज्य सरकारों से कहा है कि कोई भी होर्डिंग न करे। भारत सरकार के कंट्रोल में पूरी स्थिति है। आम लोगों को तकलीफ न हो इसके लिए टॉप लेवल से लेकर नीचे लेवल तक यहां तक कि पीएम खुद मॉनीटर कर रहे हैं।

रिपोर्टर – अशोक मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD