सोना आज यानी 4 फरवरी को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 259 रुपए बढ़कर 82,963 रुपए हो गया है। इससे पहले कल यानी 3
फरवरी को सोना 82,704 रुपए प्रति दस ग्राम के ऑलटाइम हाई पर था।
चांदी के दाम में भी आज बढ़त है। ये 162 रुपए महंगी होकर 93,475 रुपए प्रति किलो हो गई है।
इससे पहले चांदी 93,313 रुपए किलो थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था,
तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।
2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।