धर्म की स्थापना के लिए कुरुक्षेत्र तक आ जाने वाले योगिराज श्री कृष्ण के जन्मदिन की सभी देश वासियों को शुभकामनाएं, आइये जानते हैं कृष्ण जन्माष्टमी इतनी महत्वपूर्ण क्यों है:-
नोएडाः धर्म की हर कीमत पे स्थापना के लिए कुरुक्षेत्र तक आ जाने वाले योगिराज श्री कृष्ण के जन्मदिन की सभी देश वासियों को शुभकामनाएं। ये उतना ही सत्य है जितना सुर्य का पूर्व से निकलना की भगवान कृष्ण ने अवतार केवल धर्म की स्थापना अधर्म के विनाश के लिए लिया था। इसी कारण उन्होंने किशोर अवस्था मे ही नंदग्राम त्याग कर कर्म हेतु मथुरा की ओर मुख किया।
ये भी सत्य है कि बाल्य अवस्था की उनकी नटखट मोहिनी चंचल लीलाओं ने हर मन को वात्सल्य भाव से ओतप्रोत किया था। मगर उनके इस भाव का अनुसरण केवल माताओं बहनों के लिए ही शोभित है।
श्री कृष्ण की शिक्षा धर्म की रक्षा करना:-
पुरषों को श्री कृष्ण की एक ही शिक्षा है धर्म के हितार्थ ही कार्य करो धर्म को सशक्त करो,धर्म के लिए जियो और धर्म के लिए ही बलिदान दो। तभी जीवन सफल है और आपको आपके कर्मों के फलस्वरूप स्वर्ग या मोक्ष की प्राप्ति होगी।
मगर अब यही देखा जा रहा है जन्माष्टमी पे पुरुष ही कुदते ज़्यादा दिख रहे है। धर्म के प्रति उनके हिस्से के कर्तव्य तो शायद ही किसी को याद हो। अपितु अधिकांश राजनीति पे बिकते फिर रहे है। नेताओ की माला चक्कर दिन में इतने काट रहे है कि उससे 1% भी वे यदि श्री कृष्ण की शिक्षाओं को याद कर कार्य कर ले तो जीवन सफल हो जाय।
अजब यदुवंशी
संपादक व संस्थापक
यदु मीडिया