निर्माणाधीन साइट से चोरी करने वाले बदमाशों और नोएडा पुलिस के बीच हुूई मुठभेड़…

थाना फेस-2 नोएडा पुलिस और निर्माणाधीन साइटो में चोरी करने वाले बदमाशो के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया:-

नोएडा: आज दिनांक 18.07.2025 को थाना फेस-2 नोएडा पुलिस द्वारा एन.एस.ई.जैड तिराहे पर चैकिंग की जा रही थी, तभी पुलिस टीम द्वारा एक बोलेरो पिकअप वाहन को रुकने का इशारा किया गया, जिस पर बोलेरो पिकअप में सवार व्यक्ति रुकने के बजाय गाड़ी को तेजी से चलाते हुए एन.एस.ई.जैड नाले के किनारे पटरी की तरफ भगाने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर बदमाशो द्वारा स्वयं को घिरता हुआ देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जिसकी पहचान बदमाश बबलू उर्फ अजय पुत्र झड़ी महतो निवासी गांव मचार, थाना आरा जिला भोजपुर (बिहार) वर्तमान पता कुण्डा कॉलोनी, ग्राम भंगेल, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई है।

 

बदमाश के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस बरामद हुए है। बदमाश के 02 अन्य साथी 1.जाहर पुत्र बाबूलाल निवासी गांव देवरी सरकार, थाना पोवई, जिला पन्ना (म0प्र0) वर्तमान पता भट्टा कॉलोनी, ग्राम भंगेल, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 32 वर्ष 2.इब्राहिम पुत्र मूसा निवासी गांव बूड़ा-बाड़ी, थाना गोलपोखर, जिला उत्तर दीनाजपुर (पश्चिम बंगाल) वर्तमान पता ग्राम भंगेल, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 20 वर्ष को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तो के कब्जे से 22 चोरी के प्रोप जैक सैटरिंग पाईप, घटना में प्रयुक्त एक बोलेरो पिकअप रजि0न0 DL1LAB9814 व 02 अवैध चाकू बरामद हुए है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। तीनों बदमाश शातिर किस्म के अपराधी है, जो निर्माणाधीन साइटो में चोरी करते है। बदमाशो के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

अभियुक्तों का विवरण:-

1-बबलू उर्फ अजय पुत्र झड़ी महतो निवासी गांव मचार, थाना आरा जिला भोजपुर (बिहार) वर्तमान पता कुण्डा कॉलोनी, ग्राम भंगेल, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 24 वर्ष(घायल)
2-जाहर पुत्र बाबूलाल निवासी गांव देवरी सरकार, थाना पोवई, जिला पन्ना (म0प्र0) वर्तमान पता भट्टा कॉलोनी, ग्राम भंगेल, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 32 वर्ष।
3-इब्राहिम पुत्र मूसा निवासी गांव बूड़ा-बाड़ी, थाना गोलपोखर, जिला उत्तर दीनाजपुर (पश्चिम बंगाल) वर्तमान पता ग्राम भंगेल, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 20 वर्ष।

बरामदगी का विवरण:-

1-22 चोरी के प्रोप जैक सैटरिंग पाईप
2-01 अवैध तमंचा बोर मय 01 खोखा कारतूस बोर व 01 जिन्दा कारतूस
3-02 अवैध चाकू
4-घटना में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप गाड़ी

पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास:-

1.मु0अ0सं0-158/24 धारा-136(1),139 विधुत अधिनियम 2003 व 4/25/ आयुध अधिनियम थाना फेस-2 गौतमबुद्धनगर बनाम बबलू उर्फ अजय।
2.मु0अ0सं0-304/24 धारा- 4/25 आयुध अधिनियम थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर बनाम इब्राहिम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD