श्रीमती शालिनी सिंह जी (अधिवक्ता) नोएडा सिटीजन फोरम (NCF) में संरक्षक सदस्य के रूप में शामिल हुईंः-
नोएडाः श्रीमती शालिनी सिंह जी, अधिवक्ता (सुपुत्री श्री बृजभूषण शरण सिंह जी, 6 बार के लोकसभा सांसद व वरिष्ठ भाजपा नेता) नोएडा सिटीजन फोरम (NCF) में संरक्षक सदस्य के रूप में शामिल हुईं। शालिनी सिंह जी नोएडा की स्थाई निवासी हैं। श्री विशाल सिंह जी, चेयरमैन NAFED की अर्धांगिनी हैं जोकि सामाजिक कार्यों में इनके प्रबल समर्थक हैं।
शालिनी सिंह जी सामाजिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैंः-
शालिनी सिंह जी लंबे समय से सामाजिक क्षेत्र में काम कर रही हैं। इन्होने फैकल्टी ऑफ लॉ, दिल्ली विश्वविद्यालय से मेधावी छात्रा के रूप में शिक्षा ग्रहण की तथा छात्र नेता के रूप में अध्यक्ष व अन्य महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। शालिनी सिंह जी शिक्षाविद् के रूप में भी अपना सक्रिय योगदान दे रही हैं एवं देश के एक बड़े शिक्षण संस्थान की स्वामिनी हैं जिसके अंतर्गत कई स्कूलों का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। शालिनी सिंह जी देश के एक बड़े सामाजिक व राजनीतिक परिवार से संबंध रखती हैं तथा अपने मिलनसार व सरल स्वभाव के लिए जानी जाती हैं।
राष्ट्रीय सेवा और विशेष रूप से समाज सेवा भी शालिनी सिंह जी के स्वभाव का हिस्सा हैंः-
देश सेवा व समाज सेवा विशेषतः वंचित एवं निर्बल समूहों की सेवा तथा पूरी प्रखरता से जनता की आवाज उठाना शालिनी सिंह जी के स्वभाव का अभिन्न हिस्सा है। राष्ट्रीयता की अखंड भावना व गरीब, शोषित, पीड़ितों के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा इन्हें अपने पिताजी भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री बृजभूषण शरण सिंह जी से विरासत में मिली जिसका निर्वाहन यह लगातार बखूभी करती आ रही हैं। इनके भाई श्री प्रतीक भूषण सिंह जी व श्री करण भूषण सिंह जी भारतीय जनता पार्टी से वर्तमान में सांसद एवं विधायक हैं जिनका सामाजिक कार्यों में पूर्ण समर्थन अपनी बहन शालिनी सिंह जी को मिलता रहता है। लोकप्रिय जननेता श्री बृजभूषण शरण सिंह जी के बागीचे के यह तीनों फूल संसार रूपी चमन को महका रहे हैं जोकि भारतीय राजनीति में एक मिसाल है।
प्रशांत त्यागी वत्स
महासचिव,
नौएडा सिटीजन फोरम