सेक्टर-113 नोएडा पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़…

सेक्टर-113 नोएडा पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया:-

नोएडा: आज दिनांक 29.07.2025 को थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा नागौरी फार्म हाउस सर्फाबाद के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी लोकल इंटेलिजेंस के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर मु0अ0सं0-328/2025 धारा 109/118(1) बीएनएस में वांछित अभियुक्त की तलाश के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति को चेकिंग हेतु रोका गया तो उसके द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल अभियुक्त की पहचान दीपक पुत्र विनोद शर्मा निवासी ग्राम सर्फाबाद, थाना सेक्टर-113 नोएडा के रूप में हुयी है। घायल अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस, घटना में प्रयुक्त 01 चाकू बरामद किया गया है। अभियुक्त दीपक द्वारा दिनांक 28.07.2025 को पत्रकार श्री प्रमोद पुत्र ठकरी दत्त शर्मा निवासी ग्राम सर्फाबाद, थाना सेक्टर-113, नोएडा पर जान से मारने की नियत से चाकू से प्रहार किया गया था जिसके संबंध में थाना सेक्टर-113 पर मु0अ0सं0-328/2025 धारा 109/118(1) बीएनएस पंजीकृत है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया है। अभियुक्त के संबंध में अन्य जानकारी की जा रही है।*

अभियुक्त का विवरण:-

दीपक पुत्र विनोद शर्मा निवासी ग्राम सर्फाबाद, थान सेक्टर-113, नोएडा।

बरामदगी का विवरण:-

1-01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस
2-घटना में प्रयुक्त 01 अवैध चाकू

आपराधिक इतिहास का विवरण:-

1. मु0अ0सं0 957/2015 धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम थाना सेक्टर-49, गौतमबुद्धनगर।
2. मु0अ0सं0 319/2016 धारा 379,411 भादवि थाना सेक्टर-49, गौतमबुद्धनगर।
3. मु0अ0सं0 332/2016 धारा 379,411 भादवि थाना सेक्टर-49, गौतमबुद्धनगर।
4. मु0अ0सं0 310/2016 धारा 379,411 भादवि थाना सेक्टर-49, गौतमबुद्धनगर।
5. मु0अ0सं0 304/2016 धारा 379,411 भादवि थाना सेक्टर-49, गौतमबुद्धनगर।
6. मु0अ0सं0 341/2016 धारा 420,411,414 भादवि थाना सेक्टर-49, गौतमबुद्धनगर।
7. मु0अ0सं0 534/2016 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम थाना सेक्टर-49, गौतमबुद्धनगर।
08. मु0अ0सं0 551/2022 धारा 414 भादवि फेस-3, गौतमबुद्धनगर।
09. मु0अ0सं0 553/2022 धारा 4/25 आमर्स एक्ट फेस-3, गौतमबुद्धनगर।
10. मु0अ0सं0 71/2022 धारा 379,411 भादवि इंद्रापुरम, गाजियाबाद।
11. मु0अ0सं0 328/2025 धारा 109/118(1) बीएनएस थाना सेक्टर-113 नोएडा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD