आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान: भाजपा युवा मोर्चा ने आयोजित किया युवा सम्मेलनः-

नोएडाः भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा नोएडा महानगर द्वारा एक युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का विषय “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री भाजपा श्री चंद्रमोहन सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में अंजलि चौहान जी प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा जी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:-

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस युवा सम्मेलन में चंद्रमोहन सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प केवल एक नारा नहीं, बल्कि भारत की आर्थिक स्वतंत्रता की आधारशिला है। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना और स्थानीय उद्योगों को सशक्त करना ही इस अभियान का मूल उद्देश्य है। अंजलि चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग को सशक्त करने का कार्य किया है, जिससे आज भारत विश्व मंच पर आत्मविश्वास से खड़ा है। उन्होंने युवाओं से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष महेश चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मूर्त रूप देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नोएडा और प्रदेश में उद्योग, शिक्षा और निवेश के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन हो रहा है। व्यवसायिक माहौल और बेहतर होगा तथा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
कार्यक्रम में उपस्थिति:-

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विपुल शर्मा ने किया और युवा मोर्चा अध्यक्ष रामनिवास यादव ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री डिम्पल आनंद, चंदगीराम यादव, उमेश त्यागी, अशोक मिश्रा, भूपेश चौधरी, मनोज चौहान, रितेश वर्मा, सत्यम सिंह, प्रवीण चौहान, नवीन मिश्रा, तुषार गोयल, सूर्य शर्मा, दीपक मेहरा, चंचल सिंह, लेखराज बेनीवाल, कपिल धारीवाल, ललित शर्मा, सौरभ चौहान, आकाश चौहान, गुरमीत सिंह, उत्कर्ष मिश्रा, रवि बाल्मीकि, रामकृष्ण यादव, नीरज चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर – प्रतिक्षा सिंह
