नोएडा में अवैध शराब की बिक्री पर बड़ी कार्रवाई…

आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने की छापेमारी, 106 पव्वा शराब के साथ दो व्यक्ति हुए गिरफ्तारः-

नोएडाः उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर के निर्देशन में, जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्धनगर के नेतृत्व में आबकारी विभाग के द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में आज दिनांक 01/01/2026 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-6 एव थाना इकोटेक प्रथम की संयुक्त टीम द्वारा थाना इकोटेक प्रथम से प्रमोद पुत्र प्रीतम व रिंकू पुत्र धर्मवीर के कब्जे से कुल 106 पव्वा दोस्ताना ब्रांड देशी शराब उत्तर प्रदेश मार्का 200 एम एल धारिता कुल मात्रा (21.20 BL) अवैध रूप बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया।

थाना इकोटेक में अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग की कार्रवाईः-

अभियुक्त के विरुद्ध थाना इकोटेक प्रथम में सुसंगत धारा के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में की गई है, जिसमें जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्धनगर के नेतृत्व में आबकारी विभाग के द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत की गई है।

रिपोर्टर – प्रतिक्षा सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD