नोएडा में बर्न हॉस्पिटल शुरू, जलने वाले मरीजों को मिलेगी राहत….

SRS हॉस्पिटल में बर्न हॉस्पिटल की शुरुआत, जलने वाले मरीजों को समय पर मिलेगा इलाज:-

नोएडा: SRS मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, सेक्टर 70, नोएडा में आज बर्न हॉस्पिटल का उद्घाटन किया गया। इस नई सुविधा के शुरू होने से अब जलने (बर्न) से पीड़ित मरीजों को बेहतर और विशेष उपचार मिल सकेगा।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, इस बर्न हॉस्पिटल में आधुनिक सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के साथ मरीजों का इलाज किया जाएगा। यहां जलने से जुड़े गंभीर मामलों के लिए विशेष देखभाल और उपचार की व्यवस्था की गई है।

जलने वाले मरीजों के लिए खुशखबरी, SRS हॉस्पिटल में बर्न हॉस्पिटल शुरू:-

यहां जलने से जुड़े गंभीर मामलों के लिए विशेष देखभाल और उपचार की व्यवस्था की गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि बर्न के मामलों में तुरंत और सही इलाज बेहद जरूरी होता है। ऐसे में इस यूनिट के शुरू होने से मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल पाएगी।

इस बर्न हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार से लेकर उन्नत देखभाल तक सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे मरीजों के इलाज में आसानी होगी। स्थानीय लोगों के लिए यह सुविधा काफी राहत भरी मानी जा रही है, क्योंकि अब उन्हें बर्न से जुड़े इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

रिपोर्टर – प्रतिक्षा सिंह

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD