सेक्टर-63 नोएडा से व्यक्ति गायब, 5 मार्च से लापता मिथलेश शर्मा की तलाश जारी:-

नोएडाः 05 मार्च 2026 से एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना सामने आई है। लापता व्यक्ति का नाम मिथलेश शर्मा है। उनका रंग सांवला है और कद लगभग 5 फुट 6 इंच बताया गया है। उनकी उम्र करीब 40 वर्ष है। उनके पिता का नाम स्वर्गीय रामनाथ शर्मा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिथलेश शर्मा मूल रूप से ग्राम व पोस्ट खैरहांट, थाना सिमरी, जिला बक्सर, बिहार के निवासी हैं। वे नोएडा के सेक्टर-63 स्थित बहलोलपुर इलाके में एक कंपनी के रूम में रहते थे और “नोवाटिक्स डिजाइन प्रा. लि.” में कार्यरत थे।

जनता से अपीलः-
बताया जा रहा है कि 05 मार्च 2026 से उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है। परिजनों और परिचितों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत सूचित करें, ताकि उन्हें सकुशल घर वापस लाया जा सके।
यदि किसी व्यक्ति को मिथलेश शर्मा के बारे में कोई भी सूचना प्राप्त होती है, तो कृपया नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर तुरंत संपर्क करें:-
संपर्क नंबर:
9006428950, 9835750816, 9708911312, 8579850673, 8851066514
रिपोर्टर – प्रतिक्षा सिंह
