इनरव्हील क्लब उरई कल्याणी ने मचाई डांडिया की धूम…

इनरव्हील क्लब उरई कल्याणी द्वारा आयोजित नवरात्रि के भव्य आयोजन में डांडिया की धूमः-

उरईः नवरात्र के दौरान इनरव्हील क्लब की ओर से डांडिया नृत्य संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें करीब एक सैंकड़ा से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा।

कार्यक्रम का आयोजनः-

शहर के कालपी रोड स्थित जागृति रॉयल होटल में इनरव्हील क्लब ऑफ उरई कल्याणी की ओर से मंगलवार की शाम डांडिया नृत्य संध्या का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अतिथि डॉ. रेनू चंद्रा, डॉ. अलका रानी पुरवार, व्यंजना सिंह और आकांक्षा अनुरागी रहीं।

प्रतियोगिताएं और पुरस्कारः-

इनरव्हील क्लब उरई कल्याणी द्वारा आयोजित डांडिया नृत्य संध्या एक सफल और मनोरंजक कार्यक्रम रहा। जिसमें महिलाओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई और पुरस्कार जीते। कार्यक्रम में कई तरह की मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जीतने वालों को पुरस्कार देकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया गया। डांडिया क़्वीन की प्रतियोगिता में अलका रानी ने जीत हासिल की। प्रेसीडेंट वंदना श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों को उपहार प्रदान किए।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगः-

कार्यक्रम में क्लब की चार्टर प्रेसीडेंट नीलम श्रीवास्तव, साक्षी माहेश्वरी, अनुग्या त्रिपाठी, रिचा महेश्वरी, पायल, रागिनी, आभा, माया शुक्ला, मनीषा निरंजन और अंजलि आदि उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का संचालनः-

कार्यक्रम का संचालन रजनी सेठ ने किया। लकी ड्रा ज्योति गुप्ता और सुमन गिरहोत्रा ने निकाले। डांस प्रतियोगिता में आरती सोनी प्रथम और पूजा महेश्वरी द्वितीय स्थान पर रहीं। सोलो डांस में तृतीय वर्षा सिंह, डुएट में प्रथम सुधा गुप्ता और नीलू गुप्ता रहीं।

जिला ब्यूरो चीफ रणजीत गौतम जालौन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD