पीलीभीत में राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार का जोरदार स्वागत…

अमरिया में मंत्री संजय सिंह गंगवार का दौरा, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया मंत्री का अभिनंदन:-

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश में शनिवार को अमरिया क्षेत्र के गांव बरहनी में उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना एवं चीनी मिल राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार का जोरदार स्वागत किया गया। ग्रामीणों व परिजनों ने फूल-मालाओं से मंत्री का अभिनंदन कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

निहाल सिंह का नामकरण, मंत्री ने दिया आशीर्वादः-

मंत्री संजय सिंह गंगवार ने गांव में पिछले तीन दिनों से चल रहे अखंड पाठ का विधिवत समापन किया और गुरु के समक्ष माथा टेककर दारा सिंह के परिवार एवं समस्त क्षेत्रवासियों के सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। इस दौरान दलजीत सिंह के पुत्र के नामकरण संस्कार का भी आयोजन किया गया, जिसमें मंत्री ने बालक का नाम “निहाल सिंह” रखा और आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथिगणः-

इस अवसर पर मंत्री के साथ ब्लॉक प्रमुख निशांत सिंह, अमरिया प्रतिनिधि चमकौर सिंह, संजय सिंह गंगवार राज्य मंत्री प्रतिनिधि मझोला कपिलअग्रवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मझोला अजय गोयल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – राजू सक्सेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD