जंगली हाथियों का तांडव: गन्ने की फसल नष्ट, ग्रामीणों में दहशत, प्रशासन की अनदेखी का आरोप:-

पीलीभीत: टाइगर रिजर्व माला रेंज क्षेत्र के गांव सिरसा सरदाह में बीती रात करीब 12 बजे जंगली हाथियों के झुंड ने भारी तांडव मचाया। हाथियों ने गांव के पूर्व प्रधान सोनू सिंह के खेत में खड़ी गन्ने की फसल को पूरी तरह रौंद डाला। रात के सन्नाटे में अचानक हाथियों के पहुंचने से गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

खेत की रखवाली कर रहे चौकीदार ने जब हाथियों को भगाने का प्रयास किया तो हाथियों ने उसकी ओर दौड़कर हमला करने की कोशिश की। किसी तरह चौकीदार ने भागकर अपनी जान बचाई। टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आने वाले सिरसा सरदाह, महुआ, गोयल कॉलोनी सहित कई गांवों में बीते कई महीनों से जंगली हाथियों की लगातार चहलकदमी देखी जा रही है। हाथियों के झुंड आए दिन किसानों की गन्ना, गेहूं और सरसों की फसलों को तहस-नहस कर रहे हैं।
ग्रामीणों की मांग:-

ग्रामीणों ने प्रशासन से हाथियों के आतंक से निजात दिलाने और फसल क्षति का उचित मुआवजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि वन विभाग की ओर से न तो स्थायी समाधान किया जा रहा है और न ही पीड़ित किसानों को समय से मुआवजा मिल पा रहा है।
रिपोर्टर – राजू सक्सेना
