पीलीभीत में पेड़ काटने की शिकायत, धमकी का आरोप…

कलीनगर में पेड़ काटने का विवाद, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग:-

पीलीभीत: कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर निवासी मदनलाल द्वारा एक व्यक्ति पर खेत में खड़े पेड़ काटने व उन्हें नष्ट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मदनलाल पुत्र दयाराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपने खेत जिसमें उसने लगभग 400 यूकेलिप्टस के पेड़ लगाए थे। आरोप है कि उक्त पेड़ों को रामबहादुर पुत्र दयाराम ने दिनांक 25 जनवरी 2026 को अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर पेड़ों को काटकर नष्ट कर दिया। मदनलाल का भांजा नंदराम दूध बेचकर अपने गांव वापस आ रहा था तब उसने अपनी आंखों से राम बहादुर पुत्र दयाराम को यूकेलिप्टस के पेड़ों को काटते हुए देख लिया।

नंदराम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचने पर राम बहादुर अपने दो अज्ञात साथियों के साथ पास ही गन्ने के खेत में छिप गया। सूचना पर मदनलाल भी मौके पर पहुंच गया। जब मदनलाल ने पेड़ काटने का विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौच करते हुए जान से मारने तथा खेत में ही गाड़ देने की धमकी दी। पीड़ित मदन लाल ने इसकी तहरीर जमुनिया चौकी पर दी। तहरीर देने के बावजूद भी अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है, मदनलाल ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी एवं हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई कराने की गुजारिश की है।

रिपोर्टर – राजू सक्सेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD