मण्डलायुक्त ने दिए सीमा पर अवैधानिक गतिविधियों को रोकने के निर्देश:-

पीलीभीत: मण्डलायुक्त बरेली भूपेन्द्र चौधरी एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र अजय साहनी की अध्यक्षता में भारत-नेपाल सीमा के प्रभावी प्रबन्धन एवं सीमा पर अवैधानिक गतिविधियों के प्रभावी नियंत्रण हेतु परिक्षेत्र स्तरीय टास्कफोर्स की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में भारत नेपाल सीमा से सम्बन्धित महत्वपूर्ण विन्दुओं पर चर्चा की गई। बार्डर पिलर्स की क्षति, जाली मुद्रा, मानव तस्करी, खाद्यान्न तथा अन्य सामग्रियों की तस्करी, खाद तस्करी, वनों का अवैध कटान, वन एवं वन्यजीव तथा पर्यावरण सम्बन्धी अपराध, दूरभाष, सर्विलांस तथा टेक्नीकल इंटेलीजेंस, वाहन चोरी आदि मुद्दों पर चर्चा की गई।
मण्डलायुक्त ने नियमित पेट्रोलिंग के दिए निर्देशः-

मण्डलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली और नियमित पेट्रोलिंग कराने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि आपके द्वारा दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। बैठक में लिए गए निर्णयों को कड़ाई से लागू किया जाएगा और सीमा पर अवैधानिक गतिविधियों को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
बैठक में उपस्थित अधिकारीः-

बैठक में जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, डीएफओ, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) प्रसून द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया, डिप्टी कमांडेंट एसएसबी कुलदीप कुमार, उप जिलाधिकारी, एआरटीओ, जिला आबकारी अधिकारी, औषधि निरीक्षक, आईबी के अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – राजू सक्सेना
