पीलीभीत में कांग्रेस नेता को नजरबंद किया गया….

सरकार के खिलाफ प्रदर्शन रोकने के लिए पुलिस की कार्रवाई:-

पीलीभीत: न्यूरिया हुसैनपुर‌ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता. 127 शहर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी शकील नूरी. साहब. को. उनके कॉलेज. मे‌ ही‌ नजर बंद कर लिया.गया सरकार के खिलाफ प्रस्तावित विधानसभा घेराव से पहले ही‌ थाना न्यूरिया पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता को किया हाउस अरेस्ट। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में होना था प्रदर्शन, पुलिस की कार्रवाई से प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हलचल मच रही हैे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में होना था प्रदर्शनः-

उत्तर प्रदेश सरकार.में सरकार की नीतियों के विरोध में प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम से पहले पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में होने वाले इस विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए विभिन्न जिलों में कांग्रेस पदाधिकारियों को उनके घरों पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी, बताया लोकतांत्रिक अधिकारों का हननः-

इसी क्रम में नियूरिया क्षेत्र में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को थाना न्यूरिया प्रभारी सुभाष माबी के नेतृत्व में पुलिस ने घर से बाहर निकलने से ही रोक दिया गया। पुलिस पहले से ही सतर्क दिखाई दी पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई और उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि शांतिपूर्ण तरीके से सरकार की नीतियों का विरोध करना उनका संवैधानिक अधिकार है, जबकि प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है।

रिपोर्टर – राजू सक्सेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD