पीलीभीत में दो दिवसीय कृषक सेमीनार का आयोजन…

प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना की जानकारी, 250 से अधिक कृषकों ने लिया भाग:-

पीलीभीत: कृषि विज्ञान केन्द्र टाण्डा बिजेसी में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत दो दिवसीय कृषक सेमीनार/गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 250 से अधिक कृषकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने मां सरस्वती जी के चरणों मे दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

75 से 90 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध:-

जिला उद्यान अधिकारी मृत्युंजय सिंह ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं/कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा 75 से 90 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध कराये जा रहें हैं। प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य उन्नयन योजनान्तर्गत लद्यु उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु इकाई लागत का 35 प्रतिशत से अधिकतम 10 लाख धनराशि बैंक के माध्यम से लोन की व्यवस्था है।

पशुओं के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई:-

पशु चिकित्साधिकारी ने पशुओं के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। जिलाधिकारी ने महिला समूह को बीज वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक डा0 एस0एस0 ढाका, पशु चिकित्साधिकारी, वरिष्ठ गन्ना निरीक्षक, उप कृषि निदेशक, एवं कार्यालय के फूलकुमार, उद्यान निरीक्षक, रामेश्वर दयाल,हरेन्द्र कुमार, छेदा लाल के अलावा अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।

रिपोर्टर – राजू सक्सेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD