पीलीभीत में सामूहिक विवाह समारोह, 836 नव युगलों का विवाह…

बीसलपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 836 जोड़ों का विवाह सम्पन्न:-

पीलीभीत: 12 मार्च 2026/नवीन मण्डी समिति परिसर पीलीभीत में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विधानसभा बीसलपुर क्षेत्र के सामूहिक विवाह समारोह में मुख्य अतिथि मा0 विधायक बीसलपुर विवेक वर्मा एवं जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी चन्द्रमोहन विश्नोई द्वारा सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 57 अल्पसंख्यक जोड़े भी हुए शामिलः-

जिला समाज कल्याण अधिकारी चन्द्रमोहन विश्नोई ने विवाह समारोह की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान मा0 विधायक बीसलपुर एवं जिलाधिकारी ने वर-वधूओं पर पुष्प वर्षा की। गुरूवार को विवाह समारोह में 885 में से 836 नव युगलों का विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसमें 57 अल्पसंख्यक जोडे़ भी सम्मिलित हुए। इस दौरान अधिकारियों द्वारा वर-वधू को आवश्यक उपहार सामग्री वितरित कर सभी को आशीर्वाद दिया।

विधायक और जिलाधिकारी ने वर-वधूओं को दिया आशीर्वादः-

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की इस पुनीत और पावन बेला पर नव विवाहितों को आशीर्वाद एवं शुभकामना दी जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत शासन द्वारा एक जोडे की शादी पर रू. 01 लाख व्यय करने की व्यवस्था की गई। जिनमें कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि रू. 60000/- मात्र कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जायेगी। रू0 25000/- मूल्य की आवश्यक सामग्री (कपडे, बिछिया, पायल चांदी, डिनर सेट, प्रेशर कुकर, ट्राली बैग, दीवार घड़ी, सीलिंग फैन, कूल केज, आयरन प्रेस, गद्दे, कम्बल आदि जोडों को दिया गया।

रिपोर्टर – राजू सक्सेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD