पीलीभीत के परीक्षा केन्द्रों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था का जायजा…

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान पीलीभीत में डीएम और एसपी की बड़ी कार्रवाई:-

पीलीभीत: सूचना विभाग 15 मार्च 2026/जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने आज जनपद में सम्पन्न कराई जा रही उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा को कुशल व निर्विघन ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत आज ड्रमण्ड राजकीय इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, सनातन धर्म बांके बिहारी राम इण्टर कालेज, एस0एन0इंटर कालेज, उपाधि महाविद्यालय व राजकीय पाॅलिटेक्निक कालेज के परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, कन्ट्रोल रूम सहित आदि व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिये गये कि परीक्षा के दौरान नियमित कक्षों का भ्रमण करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। निरीक्षण के दौरान स्टैटिक मजिस्टेªट, केन्द्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – राजू सक्सेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD