उत्तर प्रदेश सरकार के 9 साल: पीलीभीत में क्रेडिट कैंप का आयोजन….

पीलीभीत में मेगा क्रेडिट कैंप, सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास:-

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत में उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक मेगा क्रेडिट कैंप का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ विधायक बरखेड़ा, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, और बैंक ऑफ बड़ौदा के सहायक महाप्रबंधक विवेक शर्मा ने दीप प्रज्वलन करके किया।

विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द ने कहा कि देश व उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है जो लगातार सबका साथ-सबका विकास-सबका प्रयास-सबका विश्वास के आधार पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के कमजोर व्यक्तियों तक संचालित योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है।

इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबन्धक विवेक शर्मा, जनपद स्तरीय अधिकारी, और बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। कैंप का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति प्रदान कर स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा।

जिलाधिकारी ने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की योजना को जल्द से जल्द उपभोक्ताओं तक पहुंचाएं, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के 10 लाभार्थियों को विवाह सामग्री वितरित की गई।

रिपोर्टर – राजू सक्सेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD