पीलीभीत पुलिस ने 25-25 हजार के दो अपराधियों को किया गिरफ्तार….

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शस्त्र सहित 2 अपराधी गिरफ्तार:-

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक पीलीभीत और सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी सदर नताशा गोयल की अध्यक्षता में पुलिस ने मोटरसाइकिल लूट के अभियोगों में वांछित 25-25 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित दो अपराधियों को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में विष्णु पुत्र मंगली राम, निवासी ग्राम जटऊ पट्टी, बरेली और बडे उर्फ डोरीलाल पुत्र डालचन्द्र पीलीभीत शामिल हैं।

थाना जहानाबाद पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए पहले ही 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

रिपोर्टर – राजू सक्सेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD