आरटीसी प्रशिक्षुओं का पीलीभीत में पुलिस अधीक्षक ने किया इंटरव्यू:-

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में आरटीसी ट्रेनिंग सेंटर प्रशिक्षुओं का पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा साक्षात्कार/इंटरव्यू लिया गया। यह साक्षात्कार प्रशिक्षण प्राप्त करने के क्रम में आयोजित किया गया, जिसमें प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण एवं दक्षता का मूल्यांकन किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अनुशासन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना को पुलिस सेवा का मूल आधार बताते हुए प्रशिक्षुओं को आमजन के प्रति संवेदनशील एवं सौम्य व्यवहार रखने हेतु प्रेरित किया गया।

उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा एवं मिशन शक्ति जैसे अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम दहिया और सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री नताशा गोयल उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – राजू सक्सेना
