वन विभाग का छापा: न्यूरिया में लकड़ी कारोबारियों में मचा हड़कंप, डीएफओ ने मारा छापाः-

पीलीभीतः जनपद न्यूरिया हुसैनपुर का मामला है, जहां वन विभाग के छापे से न्यूरिया में लकड़ी कारोबारियों में हड़कंप मच गया। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और डीएफओ भरत कुमार डीके ने न्यूरिया में लकड़ी प्लाटों पर छापा मारा। न्यूरिया पीलीभीत बसस्टैंड के पास चल रहे लकड़ी के प्लाटों पर अवैध लकड़ी पड़ी होने की सूचना पर डीएफओ भरत कुमार डीके ने छापा मारकर कार्रवाई की। छापे के दौरान लकड़ी के काम करने वालों में खलबली मच गई।
मुखबिर ने वन विभाग के आला अफसरों को दी सूचनाः-

मुखबिर ने वन विभाग के आला अफसरों को सूचना दी कि न्यूरिया के लकड़ी के प्लाटों में अवैध लकड़ी शीशम, आम, सागौन पड़ी है। सूचना मिलते ही सामाजिक वानिकी के डीएफओ भरत कुमार डीके, डिप्टी रेंजर शेर सिंह, वन दरोगा नवीन सिंह बोरा न्यूरिया के लकड़ी के प्लाटों में पहुंचे और प्लाटों में पड़ी लकड़ी को देखकर कागजात चेक किए जो सही पाए गए।
डीएफओ भरत कुमार डीके ने दी चेतावनीः-

वन विभाग ने चेतावनी दी कि अगर कहीं कुछ गलत पाया गया तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। डीएफओ भरत कुमार डीके ने कहा कि आप लोग कागजात पूरे रखें, अगर कहीं कोई कमी है तो हमसे पूछें, हम कागजात में आपका पूरा सहयोग करेंगे। वन विभाग की छापा मार कार्रवाई से लगभग 2 घंटे लकड़ी के काम करने वालों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।
रिपोर्टर – राजू सक्सेना
