महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिशन शक्ति-5.0 अभियान का आयोजन…

मिशन शक्ति-5.0 अभियान: प्रयागराज में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रमः-

प्रयागराजः मण्डलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को सेंट एंथोनी गर्ल्स इण्टर कालेज में मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु जागरूकता के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को लोगो के अनुचित व्यवहार से निपटने, आत्मरक्षा के उपाय, विपरीत परिस्थितियों से निपटने हेतु बेसिक ताइक्वांडो तकनीकि का प्रशिक्षण दिए जाने के साथ छात्राओं को बालिकाओं एव बच्चों से जुड़े मुद्दों, समस्याओ एवं विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारियां दी गई।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मण्डलायुक्त ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान 5.0 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

आत्मरक्षा प्रशिक्षणः-

कार्यक्रम में मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट योग्यताधारी प्रशिक्षकों द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा कौशल और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में छात्राओं को विभिन्न आत्मरक्षा तकनीकों के बारे में सिखाया गया, जैसे कि पंच मारने के तरीके, पछाड़ और गिराने के तरीके, और किक एवं पैर से प्रहार करने के तरीके एवं पेन, हेयर पिन, क्लेचर, नेल कटर, बेल्ट, दुपट्टा, मोबाइल फोन, ब्लेड, पेपर कटर, पेपर स्प्रे, सेनेटाइजर आदि के माध्यम से अपनी सुरक्षा करने के लिए प्रशिक्षित किया गया।

साइबर सुरक्षाः-

कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर अपराधों की चुनौतियों से निपटने के लिए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। मंडलायुक्त ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में सोशल मीडिया और ऑनलाइन वर्ल्ड की हमारे जीवन में प्रासंगिकता बढ़ी है, जिससे कि छात्राओं के प्रति साइबर वर्ल्ड अपराध की भी घटनाएं हो जाती हैं।

हेल्पलाइन नंबरः-

मंडलायुक्त ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में छात्राओं को जानकारी दी, जैसे कि वीमेन पॉवर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, और साइबर हेल्प लाइन-1930। उन्होंने कहा कि इन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करके छात्राएं किसी भी विपरीत परिस्थिति में मदद प्राप्त कर सकती हैं।

महिला सशक्तिकरणः-

मंडलायुक्त ने कहा कि महिलाओं को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से मजबूत और सक्षम बनाने के लिए पहला कदम उठाना होगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूक होकर अपने जीवन को बेहतर बना सकती हैं।  महिला एवं बच्चों से संबन्धित विभिन्न प्रमुख कानूनों यथा घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडन निवारण, अनैतिक व्यापार निवारण, पाक्सो, बाल विवाह प्रतिशेध, बाल श्रम एवं भारतीय न्याय संहिता में महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध प्रमुख अपराधों आदि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बाल सेवा योजना, बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं, महिला शक्ति केन्द्र योजना आदि योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।

मिशन शक्ति-5.0 अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी प्रदान की गई और उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

शिवम द्विवेदी – रिपोर्टर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD