देव दीपावली का भव्य एवं दिव्य रूप से आयोजन सम्पन्न…

10 लाख दीयों की रोशनी में नहाया प्रयागराज, देव दीपावली का भव्य आयोजन हुआ सम्पन्नः-

प्रयागराजः जिला प्रशासन एवं प्रयागराज मेला प्राधिकरण के द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को संगम क्षेत्र में देव दीपावली पावन पर्व का भव्य एवं दिव्य रूप से आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगम नोज सहित अन्य घाटों पर लगभग 10 लाख दीए जलाए गए।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा सभी माननीय अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत किया गया। देव दीपावली के अवसर पर सैंण्डआर्ट, गंगा आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं आतिशबाजी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणः-

देव दीपावली के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता, माननीय न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह, माननीय न्यायमूर्ति नीरज तिवारी, माननीय न्यायमूर्ति बृज राज सिंह, माननीय न्यायमूर्ति अनिश कुमार गुप्ता, माननीय न्यायमूर्ति नंद प्रभा शुक्ला, माननीय न्यायमूर्ति स्वरूपमा चतुर्वेदी, माननीय विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी, एडीजी जोन संजीव गुप्ता,

आईजी अजय कुमार मिश्र, मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल, पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त डॉ अजय पाल शर्मा, नगर आयुक्त श्री सीलम साईं तेजा, प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषि राज व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां त्रिवेणी की भव्य रूप से आरती की गयी एवं तत्पश्चात दीप दान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन व व्यवस्थाएं:-

 

देव दीपावली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी तय की गयी थी, उसी के अनुरूप विभागों के द्वारा व्यवस्थायें की गयी थी। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया था। श्रद्धालुओं के लिए प्रकाश एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समुचित व्यवस्था की गयी थी। इस अवसर पर सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बहुत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 रंजना त्रिपाठी ने किया।

रिपोर्टर – शिवम् द्विवेदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD