फाफामऊ सिक्स लेन ब्रिज: जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य, जिलाधिकारी के निर्देशः-

प्रयागराजः जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने फाफामऊ सिक्स लेन ब्रिज के एक्स्ट्राड स्टील ब्रिज का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। ब्रिज का लगभग 82% काम पूरा हो चुका है, जिसमें 4 हैंगिंग पिलर में से 2 का काम पूरा हो गया है, एक पिलर में लगभग 70% और दूसरे में 37% काम बाकी है।

ब्रिज के निर्माण के लिए जून 2026 तक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि अगर ब्रिज निर्माण में जिला प्रशासन से किसी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी, तो प्रशासन पूरा सहयोग करेगा।
रिपोर्टर – नरेंद्र केशरी
