फूलपुर में क्रिटिकल कोरिडोर टीम ने अवैध डिवाइडर कट बंद किए, यातायात नियमों का पालन कराने का दिया संदेश:-

प्रयागराज: फूलपुर में एडीसीपी श्री पुष्कर वर्मा, नोडल ऑफिसर क्रिटिकल कॉरिडोर टीम प्रयागराज के आदेश पर सीसी टीम फूलपुर ने कार्रवाई करते हुए एनएच 319 पर बाबूगंज मार्केट से वीरकाजी मोड़ तक हाईवे के बीच बने रोड डिवाइडर पर आठ जगहों पर अवैध कटों को बंद कराया।
सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए सीसी टीम की कार्रवाईः-

टीम ने स्थानीय लोगों, राहगीरों और दुकानदारों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया और अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों का चलान भी किया। इस कार्रवाई में सीसी टीम प्रभारी फूलपुर अरविंद यादव, हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश यादव, कांस्टेबल अमित चौहान और कांस्टेबल निलेश कुमार शामिल रहे।

इस कार्रवाई से सड़क दुर्घटना में कमी लाने और मार्ग दुर्घटना में होने वाली मृत्यु को कम करने में मदद मिलेगी। स्थानीय लोग सीसी टीम फूलपुर की प्रशंसा कर रहे हैं।
रिपोर्टर – हरफूल यादव
