अमोनिया टैंक ब्लास्ट: प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने से 4 मजदूरों की मौत:-

प्रयागराज: गंगापार में सपा नेता अंसार अहमद के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया टैंक फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं। जिनमें 32 वर्षीय ज्योतिष जो सहरसा बिहार का रहने वाला है और दूसरा 44 वर्षीय जगदीश प्रयागराज के फाफामऊ स्थित मलाका के चंदापुर गांव का रहने वाला है।
हादसा सोमवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ, जब कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस से भरे टैंक में ब्लास्ट हुआ और छत गिर गई। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
इस हादसे के बाद सपा नेता अंसार अहमद और उनके बेटे समेत 7 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है, और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
रिपोर्टर – नरेंद्र केशरी
