थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार:-

प्रयागराज: थाना हण्डिया पुलिस टीम ने गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित 3 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में श्याम यादव पुत्र विनोद कुमार यादव निवासी ग्राम सुदनीपुर कला थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज, राणा चौहान पुत्र जंगबहादुर निवासी ग्राम मलखानपुर थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज, और शिवम मौर्या पुत्र मथुरा प्रसाद मौर्या निवासी मलखानपुर थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज शामिल हैं।
पुलिस आयुक्त और अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त गंगानगर और अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तार अभियुक्त आपराधिक संगठित गैंग के सक्रिय सदस्य हैं और मोटरसाइकिल चोरी और अन्य अपराधों में शामिल हैं। पुलिस ने इनके निवास स्थान से इन्हें गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।गैंग लीडर शिवम मौर्या और उसके सदस्यों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और वे लंबे समय से फरार थे। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया था।
रिपोर्टर – शिवम् द्विवेदी
