पूरनपुर में पटाखा बुलेट का आतंक, पुलिस ने पकड़ा और किया सीज…

पटाखा बुलेट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16,500 का चालान काटकर बुलेट सीज:-

पूरनपुर: कोतवाली गेट पर एक युवक ने बुलेट से पटाखे छोड़कर पुलिस को चुनौती दी, लेकिन पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और 16,500 रुपये का चालान काटकर बुलेट मोटरसाइकिल को सीज कर दिया।

क्राइम इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि बुलेट पर अवैध रूप से ‘पटाखा साइलेंसर’ लगाया गया था, जो प्रतिबंधित है और ध्वनि प्रदूषण के साथ-साथ सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा करता है।

पुलिस ने बताया कि इस तरह के पटाखा बुलेट नगर में सक्रिय हैं और लोगों को परेशान कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में अवैध बदलाव न करें और सुरक्षित यातायात नियमों का पालन करें।

रिपोर्टर – राजू सक्सेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD