राइजिंग चाइल्ड स्कूल में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य मेले का आयोजन…

निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य मेले में अपोलो मेडिक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की टीम ने किया 1750 मरीजों का परीक्षणः-

रायबरेलीः प्रभु टाउन स्थित राइजिंग चाइल्ड स्कूल परिसर में भारत विकास परिषद एवं राइजिंग चाइल्ड स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में अपोलो मेडिक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ के वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम ने करीब 1750 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी अमृता सिंह ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष एवं स्कूल प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि समाज सेवा और जनस्वास्थ्य के लिए ऐसे आयोजन आगे भी जारी रहेंगे। डॉ. वेद भास्कर के नेतृत्व में 15 सदस्यीय मेडिकल टीम ने मरीजों का परीक्षण किया। आयोजन में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का सहयोग रहा। प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर – वसीम खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD