रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सट्टेबाज गिरफ्तार…

सट्टेबाज के पास से मोबाइल, बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड बरामद:-

रायपुर: पुलिस ने तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा संचालित करते आरोपी जितेंद्र बिरला उर्फ बबलू उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1,80,000 रुपये नगदी रकम, मोबाईल फोन, बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड सहित अन्य मशरूका जप्त किया गया है।

जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 2,55,000 रुपये है। आरोपी के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 65/26 धारा छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 8 एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी से प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है और उनके विरूद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। आरोपी की पहचान जितेन्दर बिरला उर्फ बबलू उर्फ बिल्ला पिता हुकम सिंह उम्र 43 साल के रूप में हुई है, जो माजरा थाना अरबन जिला रोहतक हरियाणा का रहने वाला है और वर्तमान में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एलआईजी म0नं0 45-बी, कोहका किराये के मकान में रह रहा था।

रिपोर्टर – श्रीराम चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD