नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन 124 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण:-

राजस्थान: बघेरा में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी, केकड़ी के प्रैक्टिस ऑफ मेडिसिन विभाग एवं सर्जरी विभाग द्वारा अधीशा अकिंचन अवलम्ब फाउंडेशन एवं डॉ. लाल पथ लैब के संयुक्त तत्वावधान में “स्वस्थ मेला, बघेरा” के अंतर्गत दिनांक 27 फरवरी 2026 को आर.के. मेडिकल एंड जनरल स्टोर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने, बघेरा में नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

शिविर में चिकित्सकीय टीम में शिविर चिकित्सा प्रभारी एवं विभागाध्यक्ष प्रैक्टिस ऑफ मेडिसिन विभाग डॉ. अंशुल चाहर, सहायक आचार्य सर्जरी विभाग डॉ. स्वाति शर्मा, सहायक आचार्य ह्यूमन एनाटॉमी विभाग डॉ. साक्षी मेवाड़ा, कम्पाउण्डर वीरेंद्र प्रताप सिंह, कम्पाउण्डर प्रकाश जैन तथा सहायक कर्मचारी नौरत बैरवा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
शिविर में 124 लोगों की विस्तृत स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें सामान्य परीक्षण के साथ-साथ जोड़ों का दर्द, त्वचा रोग, श्वसन संबंधी समस्याएँ, पाचन विकार, एलर्जी, माइग्रेन, महिलाओं से संबंधित समस्याएँ तथा बाल रोगों के संबंध में परामर्श प्रदान किया गया। सभी मरीजों को उनकी आवश्यकतानुसार निःशुल्क होम्योपैथिक औषधियाँ वितरित की गईं तथा आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श भी दिया गया।

अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. पुनीत आर शाह ने शिविर के सफल आयोजन पर आयोजकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाएँ पहुँचाना है और भविष्य में भी इस प्रकार के जनसेवा कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
रिपोर्टर – पवन राठी
