राजस्थान दिवस पर गलता मंदिर में महाआरती, संस्कृति का प्रदर्शन….

सवाई माधोपुर में राजस्थान स्थापना दिवस का जश्न, गलता मंदिर में आयोजन:-

राजस्थान: सवाई माधोपुर के गलता मंदिर में राजस्थान स्थापना दिवस उत्सव के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय के पुराने शहर में स्थित गलता मंदिर और गंगापुर सिटी में श्री रघुनाथ जी मन्दिर, चूलीगेट पर महाआरती कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्य सरकार के देवस्थान विभाग के निर्देशानुसार स्थानीय प्रशासन द्वारा ये विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए।

जिनमें जिला कलक्टर काना राम, अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, उप निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता भरतलाल मथुरिया , सुरेश चंद्र जैन सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों और बड़ी संख्या में शहरवासी श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

गलता मंदिर में भव्य महाआरती, राजस्थान की संस्कृति का दिखा रंगः-

सवाई माधोपुर के गलता मंदिर में संध्या के समय महाआरती और विशेष पूजा-अर्चना के लिए विशिष्ट सजावट तथा दीपकों की शृंखला के जरिए भव्य रूप दिया गया। इसमें सवाई माधोपुर क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और लोक कलाओं का जीवंत प्रदर्शन किया गया। राजस्थान दिवस के अवसर पर राज्य की स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने और लोगों को अपनी विरासत तथा सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने के उद्देश्य से ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं।

रिपोर्टर – बृजेश त्रिवेदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD