राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहरावण्डा कला में मेगा पे टी एम का आयोजन:-

राजस्थान: सवाई माधोपुर के खण्डार तहसील में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहरावण्डा कला में मेगा पे टी एम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लाक शिक्षा अधिकारी श्रीमति रामनाथी मीणा और विशिष्ट अतिथि संदर्भ व्यक्ति रमेश चंद मीणा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कक्षा एक से चार, छह, सात, नौ और ग्यारह का परिणाम घोषित किया गया और दसवीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
बहरावण्डा कला विद्यालय का दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहाः-

दसवीं बोर्ड परीक्षा में छात्र हरिकेश बैरवा 92.83%, राजेश बैरवा 80% और छात्रा रेशमा बैरवा 75% अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण हुए। विध्यालय का दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा, जिसमें 24 विद्यार्थियों में से 14 प्रथम श्रेणी और 10 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। शिक्षक भरत लाल जाट ने अपनी पूर्व घोषणा के अनुसार छात्र हरिकेश बैरवा को 11000 रुपये देकर पुरस्कृत किया।
रिपोर्टर – बृजेश त्रिवेदी
