थाना देवबन्द की चौकी मंगलौर रोड का जीर्णोद्धार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया लोकार्पण:-

सहारनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी देवबन्द के साथ थाना देवबन्द क्षेत्रान्तर्गत चौकी मंगलौर रोड के जीर्णोद्धार उपरांत फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक देवबन्द, चौकी प्रभारी मंगलौर रोड सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चौकी परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को स्वच्छता, अनुशासन, त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया एवं आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस चौकी के माध्यम से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करते हुए आमजन को त्वरित, प्रभावी एवं भरोसेमंद पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
रिपोर्टर – अनुज गोयल
