राजेंद्र नगर साहिबाबाद में धूमधाम से मनाया गया मकर संक्रांति:-

गाजियाबाद: राजेंद्र नगर साहिबाबाद में बृहस्पतिवार 15 जनवरी को दुलारी सामाजिक सेवा समिति के अध्यक्ष राधिका शर्मा ने अपने जन्मदिन में मकर संक्रांति के उपलक्ष में भजन कीर्तन के साथ खिचड़ी प्रसाद भंडारा वितरण कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भजन कीर्तन भजन कीर्तन से प्रारंभ की गई । मां भगवती व राधे कृष्ण के भजनों पर श्रद्धालु भाव भर हुए। गायक डॉक्टर संध्या शर्मा ने स्वय लिखित भजन “मकर संक्रांति खुशियां” गया जो सभी भक्तों का द्वारा बहुत पसंद किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ नृत्य प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में भजन कीर्तनों पर श्रद्धालु खूब झूमे नाचे व इस कार्यक्रम को आनंद उत्सव का नाम दिया।
दुलारी समिति ने सम्मानित किए प्रमुख भजन गायकः-

दुलारी समिति की अध्यक्ष राधिका शर्मा ने सभी प्रमुख भजन गायक सारंगधा गौड़, सुषमा गौड़, डॉक्टर संध्या शर्मा, ममता गुप्ता ,कुसुम शर्मा को पीले दुपट्टे पहनकर सम्मानित किया ।
दुलारी समिति का भजन कीर्तन और खिचड़ी प्रसाद भंडाराः-

कार्यक्रम के अंत में गजक, मूंगफली, मिठाई, फल के साथ- साथ खिचड़ी का प्रसाद भंडारा वितरित किया गया। कार्यक्रम में दुलारी समिति की सदस्य मीनाक्षी शर्मा, सुधा श्रीवास्तव, सिमी शर्मा, स्मृति अरोड़ा, आरती रंजन, रिमपी बिश्नोई मनीषा जिंदल बीनू शर्मा सहयोगी रही।
रिपोर्टर – प्रतिक्षा सिंह
