सम्भल में मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि…

जनपद संभल में मनायी गई समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथिः-

सम्भलः चन्दौसी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। यह कार्यक्रम विधानसभा चंदौसी के ज्ञान वती बैकट हॉल में आयोजित किया गया था।

राज्यसभा सांसद जावेद अली खान ने श्रद्धेय नेता जी के चित्र पर माला अर्पण कर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने देश के रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में जो कार्य किया, वह हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने दलित, पिछड़े, किसान, व्यापारी, छात्र, नौजवान और अल्पसंख्यक सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा।

जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शखधार ने कहा कि कार्यकर्ताओं को मुलायम सिंह यादव के बताये रास्ते पर चलकर पार्टी को मजबूत करने का काम करना चाहिए। यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं में शामिल थे:-

जिला उपाध्यक्ष शोभित काका
जिला उपाध्यक्ष बलवंत सिंह
उमेश यादव विधानसभा अध्यक्ष
जिला अध्यक्ष शिक्षा मित्र शिक्षक संघ अशोक यादव
पूर्व प्रत्याशी विमलेश कुमारी

प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग पूरन लाल मौर्य
जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग ओम प्रकाश प्रजापति
जयवीर यादव, राष्ट्रीय अंबेडकर वाहिनी के विशाल कुमार और अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – मनीष कुमार एम बी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD