अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर संभल में भव्य आयोजन…

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया अटल स्मृति पार्क का लोकार्पण:-

संभल: जनपद में 19 दिसम्बर 2025 से 25 दिसम्बर 2025 तक चलने वाले सुशासन सप्ताह के अंतिम दिवस पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती/जन्म शताब्दी वर्ष के समापन पर “अटल स्मृति पार्क” को जनता के लिए समर्पित किया गया।

नगर पालिका परिषद सम्भल के द्वारा विकास और विरासत के संगम के रूप में विकसित करने हेतु इस पार्क का निर्माण कराया गया। यह पार्क भीड़भाड़ वाले मार्केट क्षेत्र में बच्चों के साथ-साथ वृद्धजन एवं महिलाओं के लिए घूमने एवं बैठने के लिए एक अच्छे स्थान के रूप में विकसित किया गया।

अटल स्मृति पार्क का लोकार्पण में उपस्थित अतिथिगणः-

जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई द्वारा “अटल स्मृति पार्क” का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू, सभासदगण, भाजपा जिला पदाधिकारी एवं जनसामान्य एवं नगर के जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह स्थल नई पीढ़ी में राष्ट्रबोध, लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन की प्रेरणा को सशक्त करेगा।

रिपोर्टर – मनीष कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Website Design By CMN Media PVT LTD